सौरभ भारद्वाज की प्रेस कॉन्फ्रेंस पड़ी भारी! भड़कीं हाईकोर्ट की जज साहिबा, ठोक दिया क्रिमिनल कंटेंप्ट का केस

दिल्ली हाई कोर्ट की जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने आम आदमी पार्टी के छह बड़े नेताओं पर कोर्ट की अवमानना (क्रिमिनल कंटेंप्ट) का मामला दर्ज किया है. कोर्ट ने यह कार्रवाई मंत्री सौरभ भारद्वाज द्वारा की गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अदालत की निष्पक्षता और सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने के कारण की है.

ADVERTISEMENT

जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा
जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा
google news

Saurabh Bhardwaj Contempt of Court Case: दिल्ली के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में दिल्ली हाई कोर्ट की जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने खुद को केस की सुनवाई से अलग कर लिया है. जहां एक तरफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए इसे एक राहत के तौर पर देखा जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ जस्टिस शर्मा ने आम आदमी पार्टी (AAP) के छह बड़े नेताओं पर कोर्ट की अवमानना (Contempt of Court) का चाबुक चला दिया है.