'खुलेआम कुबूल कर रहे गुंडे, फिर भी...', दिल्ली पुलिस के रवैये पर भड़के सौरव दास, दी चेतावनी

Delhi Police News: दिल्ली में नीशू आजाद और उनके परिवार के साथ मारपीट के मामले को लेकर CJP की टीम और सौरव दास के समर्थकों ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नीशू के पिता संजय जी पर जानलेवा हमला हुआ, गंभीर चोटों के बावजूद आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.

ADVERTISEMENT

Saurabh Das on Delhi Police
CJP प्रवक्ता सौरव दास(फाइल फोटो)
Google CTA

देश की राजधानी दिल्ली में नीशू आजाद और उनके परिवार के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर माहौल गरमा गया है. इस मामले में न्याय की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की टीम, सौरव दास और समर्थकों ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और अपना विरोध दर्ज कराया. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नीशू के पिता संजय जी पर जानलेवा हमला कर उनका सर फोड़ दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है. इस घटना के विरोध में सड़क पर उतरे समर्थकों ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांग की कि खुद को उजागर करने वाले अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार कर उन पर हत्या के प्रयास (अटेम्प्ट टू मर्डर) सहित संगीन धाराओं में केस दर्ज किया जाए.