जंतर-मंतर वायरल लड़की पर FIR को लेकर CJP प्रवक्ता सौरव दास का बड़ा बयान, सरकार को ही घेर लिया!
Saurav Das on Viral Girl FIR: नोएडा की वायरल लड़की पर दर्ज एफआईआर को लेकर CJP प्रवक्ता सौरव दास ने सरकार और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि युवाओं को निशाना बनाने के बजाय सरकार को कानूनी प्रक्रिया और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करना चाहिए.
ADVERTISEMENT

Saurav Das on Viral Girl
नोएडा में रहने वाली एक वायरल लड़की के खिलाफ नोएडा पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने का मामला अब गरमाता जा रहा है. इस पूरे घटनाक्रम पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि प्रोटेस्ट या विरोध प्रदर्शन के दौरान यदि किसी ने कोई गलत शब्द या गाली का इस्तेमाल किया है, तो उसकी निंदा की जा सकती है, लेकिन इसके लिए पुलिस मशीनरी का दुरुपयोग करके युवाओं को टार्गेट करना और उनका उत्पीड़न करना किसी भी सूरत में सही नहीं है. उन्होंने कड़े शब्दों में सवाल उठाते हुए कहा कि देश में आम बोलचाल या गुस्से में गाली देना कब से एक गंभीर क्रिमिनल ऑफेंस बन चुका है.
