दिल्ली शास्त्री पार्क हत्याकांड में लॉरेंस गैंग की एंट्री, वसीम की हत्या में हाशिम बाबा का नाम आया सामने

Delhi Crime News: दिल्ली के शास्त्री पार्क हत्याकांड में अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग की एंट्री ने सनसनी मचा दी है. 33 वर्षीय वसीम की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपियों के बीच अब तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर हाशिम बाबा का नाम सामने आया है. लॉरेंस गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया है कि वसीम हाशिम बाबा के खिलाफ बयानबाजी कर रहा था. जानें पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Shastri Park Murder Case
मृतक वसीम(तस्वीर- सोशल मीडिया)
google news

30-31 दिसंबर की दरमियानी रात दिल्ली के शास्त्री पार्क में हुए हत्याकांड ने इलाके को दहला दिया था. काली और धुंध भरी रात में उस वक्त सनसनी फैल गई जब 33 साल के वसीम को किसी ने चाकू मार दी. जब वसीम को अस्पताल ले जाया गया तब तक देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस मामले पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुलंद मस्जिद के रहने वाले 26 साल के शाकिर और 22 साल के इस्लाम उर्फ बॉर्डर को गिरफ्तार कर लिया गया. जांच और आरोपियों के कबूलनामे के मुताबिक, आरोपियों ने सब कबूल लिया और हत्या की वजह आपसी रंजिश बताया गया.