दिल्ली मेट्रो स्टेशन से रोहित ने बुक की ऑनलाइन कैब...फिर रास्ते में ड्राइवर इसराफिल के साथ कर दिया ये बड़ा कांड!

Delhi Crime News: दिल्ली के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन से टैक्सी बुकिंग के बाद रूट को लेकर हुए झगड़े में एक युवक ने टैक्सी ड्राइवर की हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी ने शव को खेत में फेंका दिया और वहा से भाग गया.

ADVERTISEMENT

सांकेतिक तस्वीर (फोटो AI)
सांकेतिक तस्वीर (फोटो AI)
google news

देश की राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन से टैक्सी बुकिंग के बाद रूट को लेकर हुए विवाद में एक 40 वर्षीय टैक्सी ड्राइवर की हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप एक 23 वर्षीय युवक पर लगा है. बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी उसकी बॉडी को खेत में छोड़ गया.