INDIA Bloc Protest Live Updates : चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचने की कोशिश में आकाशवाणी भवन के गेट तक पहुंचे राहुल गांधी
INDIA alliance protest Live Updates: INDIA ब्लॉक के 140 से अधिक सांसदों का SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ संसद से निर्वाचन सदन तक मार्च. राहुल गांधी को रोका गया, अखिलेश यादव समेत कई नेता हिरासत में.
ADVERTISEMENT

INDIA alliance protest Live Updates:INDIA ब्लॉक के 140 से अधिक सांसदों ने SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ संसद भवन से निर्वाचन सदन तक विरोध मार्च शुरू किया है. इस मार्च में विपक्षी दलों के कई बड़े नेता और सांसद शामिल हैं. प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने निर्वाचन सदन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. राहुल गांधी आकाशवाणी भवन के रास्ते से निर्वाचन सदन की ओर जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें गेट पर ही रोक दिया गया. दिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी भवन के पिछले गेट से लगी लेन पर बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया है. इस इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है. विरोध मार्च के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, TMC सांसद अभिषेक बनर्जी, डेरेक ओ ब्रायन समेत INDIA ब्लॉक के कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है. निर्वाचन सदन के पास भी पुलिस ने बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया है. अखिलेश यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है. उन्होंने चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया. अखिलेश यादव ने दावा किया कि बंगाल में घपला करके बीजेपी की जीत हुई. पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी सांसद वहीं धरने पर बैठ गए हैं. INDIA ब्लॉक के इस विरोध प्रदर्शन में कई विपक्षी दलों के नेता और सांसद मौजूद हैं.पल-पल की अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें...
- 12:48 PM • 06 Oct 2026
INDIA Bloc Protest Live Updates : 'ज्ञानेश जी' और 'गणेश जी' की तुलना पर छिड़ा सियासी संग्राम
INDIA Bloc Protest Live : चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के बीच भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा और कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला के बीच ज़ुबानी जंग तेज हो गई है. संबित पात्रा ने कहा कि "हमारी मदद ज्ञानेश जी नहीं 'गणेश जी' कर रहे हैं, भारतीय जनता पार्टी की मदद बुद्धि, विद्या, ज्ञान और विवेक के देवता गणेश जी कर रहे हैं." इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि "सबसे बड़ी शर्म की बात है कि ज्ञानेश कुमार की तुलना भगवान गणेश से की जा रही है, ऐसे व्यक्ति से जिस पर चोरी और भ्रष्टाचार का आरोप है और जो वोट चोर है."
- 12:34 PM • 06 Oct 2026
INDIA Bloc Protest Live Updates: चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचने की कोशिश में आकाशवाणी भवन के गेट तक पहुंचे राहुल गांधी
INDIA Bloc Protest Live : INDIA ब्लॉक के सांसदों के भारी विरोध प्रदर्शन के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चुनाव आयोग के कार्यालय तक पहुंचने की कोशिश में आकाशवाणी भवन के मुख्य द्वार तक पहुंच गए हैं.
- 12:26 PM • 06 Oct 2026
INDIA Bloc Protest Live Updates : प्रियंका गांधी को पुलिस ने कुछ देर बाद हिरासत से किया रिहा
INDIA Bloc Protest Live Updates : INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के दौरान हिरासत में ली गईं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने कुछ देर बाद रिहा कर दिया है. चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें अन्य नेताओं के साथ हिरासत में लिया था.
- 12:22 PM • 06 Oct 2026
INDIA Bloc Protest Live Updates : सपा चीफ अखिलेश यादव भी पुलिस ने हिरासत में लिया
INDIA Bloc Protest Live Updates : INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई जारी है और अब समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
- 12:14 PM • 06 Oct 2026
INDIA Bloc Protest Live Updates : पुलिस का बड़ा एक्शन! राहुल-प्रियंका को हिरासत में लिया
INDIA Bloc Protest Live Updates : INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लेकर बस में बैठा दिया है. इसके साथ ही प्रदर्शन कर रहे INDIA ब्लॉक के कई अन्य नेताओं और सांसदों को भी पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है.
- 12:04 PM • 06 Oct 2026
INDIA Bloc Protest Live Updates : बैरिकेड पर चढ़कर राहुल गांधी ने फहराया तिरंगा
INDIA Bloc Protest Live: चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पुलिस के सुरक्षा बैरिकेड पर ऊपर चढ़ गए हैं. इसे दौरान उन्हाेंने अपने हाथों में तिरंगा पकड़ा हुआ है.
