जंतर-मंतर आंदोलन का सच आया सामने! सोनम वांगचुक ने खोली कॉकरोच जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की पोल
Sonam Wangchuk CJP Controversy: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चले 37 दिनों के आंदोलन को लेकर सोनम वांगचुक ने बड़ा दावा किया है. 26 दिनों तक आमरण अनशन पर रहे वांगचुक ने एक पॉडकास्ट में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के शीर्ष नेतृत्व के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि भीड़ कम होने के बाद पार्टी नेताओं का हौसला टूटने लगा था और वे आंदोलन से बाहर निकलने का रास्ता तलाश रहे थे. जानिए वांगचुक ने CJP नेतृत्व और आंदोलन को लेकर क्या-क्या खुलासे किए.
ADVERTISEMENT

Sonam Wangchuk on CJP Protest
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 37 दिनों तक चले ऐतिहासिक आंदोलन को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा सामने आया है. 26 दिनों तक आमरण अनशन पर बैठकर इस आंदोलन की रीढ़ बने 59 वर्षीय सोनम वांगचुक ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के शीर्ष नेतृत्व की पोल खोलकर रख दी है. एक पॉडकास्ट के दौरान वांगचुक ने पर्दे के पीछे का सच बयां करते हुए दावा किया कि सीजेपी के नेता अंदर से पूरी तरह टूट चुके थे और हाथ जोड़कर इस आंदोलन से बाहर निकलने का रास्ता मांग रहे थे. विस्तार से जानिए पूरी बात.
