सोनम वांगचुक का अनशन खत्म! जानिए किन 3 बड़ी शर्तों पर मानी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान पर दिया यह बयान
Sonam Wangchuk hunger strike: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सरकार से लिखित आश्वासन मिलने के बाद 26 दिनों से जारी अपना अनशन समाप्त कर दिया है. सरकार प्रदर्शनकारी छात्रों पर केस न दर्ज करने, संसद में नीट पेपर लीक पर चर्चा कराने और पीड़ितों को मुआवजा देने पर राजी हो गई है. शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर बातचीत जारी है.
ADVERTISEMENT

Sonam Wangchuk hunger strike: देश भर में नीट (NEET) परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर आवाज उठा रहे प्रमुख जलवायु एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना 26 दिनों का अनशन समाप्त कर दिया है. शुक्रवार देर रात उन्होंने समर्थकों और मीडिया को जानकारी दी कि केंद्र सरकार की ओर से मिले लिखित आश्वासन के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है.
