'भारत की आजादी का दूसरा आंदोलन...' सफदरजंग अस्पताल से आया सोनम वांगचुक का पहला मैसेज, संसद मार्च को लेकर बड़ी अपील

जंतर-मंतर से हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किए गए सोनम वांगचुक ने अस्पताल से पहला संदेश जारी किया. उन्होंने 20 जुलाई के 'चलो संसद' मार्च को सफल बनाने की अपील करते हुए इसे दूसरा आजादी आंदोलन बताया.

ADVERTISEMENT

Sonam Wangchuk first message
Sonam Wangchuk first message
Google CTA

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाकर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद उनका पहला संदेश सामने आया है. उन्होंने 20 जुलाई को प्रस्तावित 'चलो संसद' मार्च में बड़ी संख्या में लोगों से शामिल होने की अपील की है. वांगचुक ने इस आंदोलन को "भारत का दूसरा आजादी आंदोलन" बताया है.