21 दिन के अनशन के बाद कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सफदरजंग अस्पताल ने दिया बड़ा अपडेट
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर सफदरजंग अस्पताल ने नया हेल्थ अपडेट जारी किया है. अस्पताल के मुताबिक उनके जरूरी स्वास्थ्य पैरामीटर फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन लंबे उपवास की वजह से डिहाइड्रेशन और ब्लड पैरामीटर्स में बदलाव देखा गया है.
ADVERTISEMENT

नीट (NEET) परीक्षा विवाद को लेकर पिछले 21 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक की सेहत बिगड़ गई है. दिल्ली पुलिस ने शनिवार को उन्हें जंतर-मंतर से उठाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल से रविवार सुबह आए हेल्थ अपडेट के मुताबिक, लंबे उपवास के कारण उनके शरीर में पानी की भारी कमी (डिहाइड्रेशन) हो गई है. डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें तुरंत मेडिकल सपोर्ट नहीं मिला तो स्थिति गंभीर हो सकती है. हालांकि, वांगचुक और उनके परिवार ने फिलहाल किसी भी तरह का इलाज लेने से मना कर दिया है.
