' मैं 20 जुलाई को अपना अनशन खत्म कर दूंगा...अगर.', सोनम वांगचुक ने सरकार के सामने रखी 3 शर्तें, अब मार्च का क्या होगा?
Sonam Wangchuk Hunger Strike: जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर जारी आंदोलन के बीच सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने अपने 23 दिन पुराने अनशन को खत्म करने के लिए सरकार के सामने तीन अहम शर्तें रखी हैं. इस बीच 'चलो संसद' मार्च से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और कई इलाकों में धारा 163 लागू है. जानिए वांगचुक की तीनों शर्तें और मार्च को लेकर ताजा अपडेट.
ADVERTISEMENT

Sonam Wangchuk Hunger Strike Update
नीट पेपर लीक और देश में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी(CJP) का आंदोलन अब धीरे-धीरे और उग्र हो गया है. आज सुबह से ही CJP के समर्थन में हजारों प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर इकट्ठा हो रहे है और 9 बजे 'चलो संसद' मार्च निकालेंगे. वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है कि मार्च के लिए कोई भी अनुमति नहीं ली गई है. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. पिछले 23 दिन से भूख हड़ताल कर रहे सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने अपना भूख हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया है, लेकिन उन्होंने इसके लिए सरकार के सामने शर्तें रखी है. वांगचुक ने साफ कहा है कि अगर सरकार उनकी तीन शर्तों में से किसी भी एक शर्त को पूरा करती है तो वह भूख हड़ताल तोड़ देंगे.
