Delhi Metro में सोनम वांगचुक के लिए अकेले भिड़ गई लड़की, देखते रह गए यात्री, अब वीडियो हो रहा वायरल
Sonam Wangchuk Hunger Strike: 20 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने डॉक्टरों की सलाह और हाईकोर्ट के निर्देश के बाद अस्पताल में भर्ती कराया. इसी बीच दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें एक युवती 20 जुलाई के संसद मार्च के समर्थन में यात्रियों से अपील करती नजर आ रही है.
ADVERTISEMENT

Delhi Metro Viral Video
Delhi Metro Viral Video: दिल्ली में पिछले 20 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार को दिल्ली पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया. पुलिस के मुताबिक, डॉक्टरों की सलाह और दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद ये कदम उठाया गया. उन्हें इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बीच, दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवती 'कॉकरोच जनता पार्टी' के 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च के समर्थन में मेट्रो यात्रियों से अपील करती नजर आ रही है.
