'जीत में भी मर्यादा जरूरी', CJP प्रवक्ता सौरभ दास के जश्न वाले वायरल वीडियो के बाद आया सोनम वांगचुक का बयान
छात्र आंदोलन की सफलता और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौरभ दास के वायरल जश्न पर सोनम वांगचुक ने समर्थकों से गरिमा बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि सफलता कितनी भी बड़ी क्यों न हो, जश्न हमेशा संयम, जिम्मेदारी और विनम्रता के साथ ही मनाया जाना चाहिए.
ADVERTISEMENT

सोनम वांगचुक ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
लद्दाख के मशहूर शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने हाल ही में छात्रों के आंदोलन के समाप्त होने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे समर्थकों के जश्न के वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. सोनम वांगचुक ने अपने समर्थकों और छात्रों से भावुक अपील करते हुए कहा, "जीत के साथ विनम्रता भी होनी चाहिए."
