अभिजीत दीपके ने शुरू की भूख हड़ताल, डॉक्टरों ने दी सोनम वांगचुक के सेहत की जानकारी

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिनों से अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस ने हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया है. डॉक्टरों के मुताबिक, कमजोरी के बावजूद उनकी हालत स्थिर है. वहीं, उनकी पत्नी ने बिना मर्जी इलाज पर सवाल उठाए हैं, जबकि आंदोलनकारियों ने भूख हड़ताल जारी रखने का एलान किया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Sonam Wangchuk: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 21 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस ने धरना स्थल से हटा दिया. पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया है. इस कार्रवाई के बाद जंतर-मंतर पर माहौल गरमा गया है और आंदोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.