दिल्ली के जंतर-मंतर पर पुलिस एक्शन से पहले सोनम वांगचुक ने रिकॉर्ड किया भावुक वीडियो, देखें क्या बोले?

Sonam Wangchuk News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर लंबे समय से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने से पहले का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में उन्होंने अपनी सेहत, आंदोलन और जनता की भूमिका को लेकर कई भावुक बातें कहीं. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने भी पूरे घटनाक्रम पर आधिकारिक बयान जारी किया.

ADVERTISEMENT

सोनम वांगचुक का आखिरी वीडियो आया सामने
सोनम वांगचुक का आखिरी वीडियो आया सामने
Google CTA

Sonam Wangchuk Video: दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर पिछले 21 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार को अस्पताल ले जाया गया है. दावा है कि प्रशासन ने यह कदम उनकी लगातार बिगड़ती सेहत को देखते हुए उठाया है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि ये कार्रवाई माननीय हाई कोर्ट के आदेश और डॉक्टरों की मेडिकल सलाह के आधार पर की गई है. इस कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद समर्थकों और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी देखने को मिली. इसी बीच अस्पताल जाने से पहले का सोनम वांगचुक का वीडियो सामने आया है, जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है.