क्या सोनिया गांधी ने वंदे मातरम रुकवाने का इशारा किया? BJP के आरोप पर कांग्रेस ने दी सफाई

स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम गायन को लेकर BJP ने सोनिया गांधी पर इसे रोकने का आरोप लगाया. अमित मालवीय और आर.पी. सिंह ने सवाल उठाए. कांग्रेस ने आरोपों को खारिज किया.

ADVERTISEMENT

vande mataram
vande mataram
Google CTA

देश की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर जहां पूरा देश जश्न में डूबा है, वहीं ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' को लेकर एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. BJP ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर राष्ट्रगीत गाने से रोकने का आरोप लगाया है, जिसे कांग्रेस ने पूरी तरह से भ्रामक और गलत करार दिया है.