सौरभ दास-रांका को क्यों भेजा गया जेल? सौरभ भारद्वाज ने समझाई पूरी स्ट्रैटेजी

आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने सौरभ दास और आशुतोष रंका की गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी और दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी अपनी कमियों को छिपाने और विरोधियों को डराने के लिए झूठे मुकदमों और कानूनी मामलों में फंसाती है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और विधायक सौरभ भारद्वाज ने सौरभ दास और आशुतोष रंका की गिरफ्तारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया है कि बीजेपी अपनी और अपनी पुलिस की कमियों और अवैध गतिविधियों पर पर्दा डालने के लिए विरोधियों को फर्जी मुकदमों और कानूनी पचड़ों में फंसाती है.

'बीजेपी की स्ट्रेटजी को समझें'

सौरभ भारद्वाज ने एक वीडियो बयान जारी करते हुए कहा कि अगर बीजेपी से मुकाबला करना है, तो सबसे पहले उसकी रणनीति को समझना होगा. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी पहले खुद अवैध काम करती है और इससे पहले कि उन पर कोई कार्रवाई हो वे विरोधी पक्ष या शिकायतकर्ता पर ही झूठे मुकदमे दर्ज करवा देते हैं.

कॉकरोच आंदोलन का जिक्र

अपने संबोधन में उन्होंने एक विरोध प्रदर्शन (कॉकरोच आंदोलन) का हवाला देते हुए दावा किया कि वहां पुलिस और राइट विंग के लोगों ने हिंसा की, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके विपरीत, पुलिस ने बेहद साधारण मामलों में सौरभ दास और आशुतोष रंका को जेल में बंद कर दिया और पार्टी के कई वॉलंटियर्स को भी दिनों तक मंडोली जेल में रहना पड़ा.

'कानूनी लड़ाई से डराने की कोशिश'

AAP नेता ने कहा कि बीजेपी का मकसद लोगों को अदालतों, वकीलों और पुलिस के चक्कर में उलझाए रखना होता है ताकि वे मुख्य मुद्दों से भटक जाएं. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की है कि बीजेपी और पुलिस की हर अवैध कार्रवाई के खिलाफ कानूनी कदम उठाएं और पुलिस केस दर्ज न करे तो अदालत का दरवाजा खटखटाएं.

ये भी पढ़ें: Delhi GRAP-1 Imposed: दिल्ली-NCR में लागू हुआ ग्रैप का पहला चरण, हवा हुई खराब! जानिए अब