DPS द्वारका विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, स्कूल और सरकार से मांगा जवाब

DPS School Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने DPS द्वारका के खिलाफ शिकायत पर स्कूल और सरकार से जवाब मांगा. अतिरिक्त शुल्क और नियम उल्लंघन पर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया.

ADVERTISEMENT

सुप्रीम कोर्ट ने डीपीएस द्वारका से जवाब मांगा, स्कूल पर नियम उल्लंघन का आरोप
DPS स्कूल विवाद
Google CTA

DPS School Controversy: दिल्ली के मशहूर दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) द्वारका की मनमानी पर अब सुप्रीम कोर्ट की नजर है. स्कूल के अभिभावकों की शिकायत पर देश की सबसे बड़ी अदालत ने स्कूल प्रबंधन और सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. अभिभावकों ने स्कूल पर अनैतिक तरीके से अतिरिक्त शुल्क वसूलने और नियमों की अनदेखी करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. इसी मामले में आज सुनवाई करते हुए कोर्ट ने जवाब मांगा है.