Swachh Bharat Mission Urban 2.0: आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने लॉन्च की PRAGATI-50 पहल, 50 मॉडल शहरों की पहचान
आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) ने स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत PRAGATI-50 पहल शुरू की. 24 राज्यों के 50 मॉडल शहरों की पहचान के साथ CSIR-CMERI टेस्ट बेड और नए डिजिटल कोष का शुभारंभ.
ADVERTISEMENT

प्रधानमंत्री के 51वें PRAGATI (प्रगति) सम्मेलन के निर्देशों के तहत आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) ने 'स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0' के अंतर्गत PRAGATI-50 पहल की शुरुआत की है. इस पहल के माध्यम से देश भर में उच्च-स्तरीय स्वच्छता मानक स्थापित करने के लिए 24 राज्यों के 50 मॉडल शहरों की पहचान की गई है.
