स्वतंत्र भारद्वाज केस में आज कोर्ट में होगी सुनवाई, आरोपी के वकीलों ने जताई ये बड़ी आशंका
Swatantra Bhardwaj Court Hearing: कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में गिरफ्तार स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट ने 1 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दिल्ली पुलिस ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्हें पेश किया था. भारद्वाज पर एससी-एसटी एक्ट और पॉक्सो के तहत भी मामले दर्ज किए गए हैं.
ADVERTISEMENT

स्वतंत्र भारद्वाज केस में आज कोर्ट में सुनवाई
Swatantra Bhardwaj Case:कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान कथित मारपीट और विवादित बयानबाजी मामले में आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. दिल्ली पुलिस द्वारा शनिवार को गिरफ्तार किए जाने के बाद रविवार को उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए स्वतंत्र भारद्वाज को 1 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अब मामले की सुनवाई आज होनी है.
