स्वाति मालीवाल की बढ़ी मुश्किलें! पंजाब में मानहानि का केस दर्ज, AAP विधायक ने 'भेड़-बकरी' वाले बयान पर घेरा

Swati Maliwal News: स्वाती मालीवाल के खिलाफ पंजाब के मोगा में मानहानि का केस दर्ज किया गया है. अमनदीप कौर अरोड़ा ने भेड़-बकरी वाले बयान को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया है. वहीं स्वाति मालीवाल ने पलटवार करते हुए अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाए हैं. जानिए पूरा विवाद और इस केस की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Swati Maliwal Defamation Case
Swati Maliwal Defamation Case
google news

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल, जो हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर BJP में शामिल हुई हैं, एक बार फिर विवादों में हैं. पंजाब के मोगा की एक स्थानीय अदालत में स्वाति मालीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया गया है. यह मामला उनके द्वारा आम आदमी पार्टी के विधायकों के लिए इस्तेमाल किए गए 'भेड़-बकरी' जैसे शब्दों को लेकर दर्ज कराया गया है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.