दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण बुटोलिया हत्याकांड पर सियासत तेज, आरोपियों के घर बुलडोजर कार्रवाई पर शोएब जमई ने उठाए सवाल

Tarun Butolia murder case: दिल्ली के उत्तम नगर में हुए तरुण बुटोलिया हत्याकांड के बाद माहौल लगातार गरमाता जा रहा है. आरोपियों के घरों पर चले बुलडोजर एक्शन को लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है. एआईएमआईएम नेता शोएब जमई ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए दिल्ली सरकार पर भेदभावपूर्ण रवैये का आरोप लगाया है.

ADVERTISEMENT

Tarun Butolia murder case
Tarun Butolia murder case
google news

Tarun Butolia murder case Uttam Nagar: दिल्ली के उत्तम नगर में हुए तरुण बुटोलिया हत्याकांड का मामला गर्मता जा रहा है. लाेगों लगातार पीड़ित परिवार को न्याय देने की मांग कर रहे है. इस बीच अब मामले में सियासत भी तेज हो गई है. रविवार को आरोपियों के घर पर हुई बुलडोजर की कार्रवाई पर शोएब जमई ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने दिल्ली सरकार पर भेदभाव वाला रैवैया अपना कर कार्रवाई करने की बात कही. जमई ने MCD के बुलडोजर एक्शन पर भी सवाल उठाया है. साथ ही आरोप लगाया कि सिर्फ वोट बैंक के लिए दिल्ली का माहौल खराब किया जा रहा है. बता दें इस मामले में अब तक पुलिस 7 आरोपियों को अरेस्ट कर चुकी है. इसमें से एक नाबालिग भी है.