दिल्ली के उत्तम नगर तरुण हत्याकांड मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, जिस महिला के ऊपर पानी का गुब्बारा गिरने के हुआ था बवाल, उसे पकड़ा

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुए तरुण बुटोलिया हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं सहित चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें वह महिला भी शामिल है जिस पर पानी का गुब्बारा गिरा था. इस मामले में अब तक 14 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

ADVERTISEMENT

Delhi Uttam Nagar Tarun Butolia Murder Case
Delhi Uttam Nagar Tarun Butolia Murder Case
google news

Delhi Uttam Nagar Tarun Butolia Murder Case: देश की राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर में होली के मौके पर हुए तरुण बुटोलिया हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते 3 महिलाओं और एक और पुरुष को अरेस्ट किया गया है. इसके साथ ही मामले में अब तक कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. घटना के बाद से तीनों महिलाएं फरार चल रही थीं. इनमें वो महिला भी शामिल है, जिस पर गुब्बारा गिरा था. महिला की पहचान सायरा के रूप में हुई है. आरोप है कि सायरा ने ही अपने परिवार को बुलाया था जिसके बाद झगड़ा शुरू हुआ था.