दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण हत्याकांड के बाद MCD का एक्शन, आरोपियों के घरों पर चलाया बुलडोजर
Tarun Butolia Murder: दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुए तरुण बुटोलिया हत्याकांड के बाद प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है. MCD ने मुख्य आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाते हुए अवैध निर्माण को गिरा दिया. इस दौरान इलाके में सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस की भारी तैनाती की गई.
ADVERTISEMENT

Tarun Butolia Murder
Uttam Nagar Murder Case: देश की राजधानी दिल्ली का उत्तम नगर इलाका पिछले कुछ दिनों से तरुण बुटोलिया हत्याकांड की वजह से सुर्खियों में है. होली की शाम को हुई इस खौफनाक वारदात ने न केवल दिल्ली को झकझोर कर रख दिया था. घटना के बाद से इलाके में सांप्रदायिक और सामाजिक तनाव जारी है. एहतियातन इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई है. इसके साथ इलाके में बाहरी व्यक्तियों के आने पर भी पाबंदी लगा दी है. वहीं इलाके में रविवार को दिल्ली नगर निगम यानी MCD ने अवैध रूप से बनाए गए आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चला दिया है.