Tilak Nagar Murder Case: घर में अकेली मॉडल की हत्या कर भागा इमरान CCTV में कैद, पड़ोसी ने क्या बताया? पता चली पूरी कहानी

Tilak Nagar Murder Case: दिल्ली के ओल्ड महावीर नगर में 21 वर्षीय मॉडल मुस्कान की उसके घर में चाकू गोदकर हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि जिम ट्रेनर इमरान ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और फिर मौके से फरार हो गया। CCTV फुटेज में आरोपी को घर से भागते हुए देखा गया है. जानिए तिलक नगर मर्डर केस की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Tilak Nagar Murder Case
Tilak Nagar Murder Case
Google CTA

देश की राजधानी दिल्ली में एक मॉडल की उसी के घर में चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसी जिम का ट्रेनर है जहां मॉडल वर्कआउट करने जाती थी. मृतका का नाम मुस्कान (21) है और ये पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट टाइम मॉडलिंग करती थी. आरोपी का नाम इमरान बताया जा रहा है. पुलिस ने CCTV खंगाल लिया है. आरोपी सीसीटीवी में मुस्कान के घर से तेजी से भागते हुए दिखाई दे रहा है. आरोपी की तलाश जारी है.