UGC Bill 2026 पर सुप्रीम कोर्ट का स्टे, 19 मार्च को होगी अगली सुनवाई, फिलहाल लागू रहेंगी 2012 की गाइडलाइंस
UGC Bill 2026 : UGC Bill को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा अंतरिम फैसला सुनाया है. उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता बढ़ाने के लिए बनाए गए नए नियमों पर कोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है. याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि इन प्रावधानों से सामान्य वर्ग के छात्रों के साथ भेदभाव होगा, जिस पर कोर्ट ने प्रारंभिक सहमति जताई.
ADVERTISEMENT

Supreme Court of India
UGC Rules 2026: यूजीसी के नए नियमों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाते हुए स्टे लगा दिया है. कोर्ट ने साफ किया है कि अगली सुनवाई तक उच्च शिक्षण संस्थानों में वर्ष 2012 की गाइडलाइंस ही प्रभावी रहेंगी. स्टे के साथ साथ चीफ जस्टिस ने इन नियमों पर कड़ी और चिंताजनक टिप्पणियां भी कीं. कोर्ट ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी अगर हम जातिगत खांचों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं तो ऐसे फैसले समाज को आगे नहीं बल्कि पीछे की ओर ले जाते हैं. अदालत ने कहा कि इन नियमों का दुरुपयोग होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. अब मामले की अगली सुनवाई 19 मार्च को तय की गई है.