दिल्ली के उस्मानपुर में सूर्या चौहान जैसा हत्याकांड! 16 साल के अभिषेक पर 15-16 लड़कों ने किया ताबड़तोड़ हमला
Delhi Crime News: दिल्ली के उस्मानपुर में 16 वर्षीय छात्र अभिषेक की चाकू मारकर हत्या से सनसनी फैल गई है. परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते 15-16 लड़कों ने उसे घेरकर हमला किया. कुछ ही घंटों में इलाके में हुई दूसरी बड़ी वारदात ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जानिए अभिषेक हत्याकांड, परिजनों के आरोप और पुलिस जांच से जुड़ी पूरी जानकारी.
ADVERTISEMENT

Usmanpur Murder Case
उत्तर पूर्वी दिल्ली का थाना उस्मानपुर इलाका एक बार फिर खून से लाल हो गया है. इलाके में महज 3 घंटे के भीतर दो बड़ी वारदातों ने पुलिस कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मिली जानकारी के अनुसार, उस्मानपुर के चौथे पुस्ते पर हुई अंधाधुंध फायरिंग के कुछ ही देर बाद, पांचवें पुस्ते पर एक और दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया. यहां एक 16-17 साल के नाबालिग लड़के की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस सनसनीखेज वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है.