तरुण हत्याकांड: उत्तम नगर में फिर गरजा MCD का हथौड़ा, आरोपी इस्माइल का अवैध मकान ध्वस्त

MCD Bulldozer Action: दिल्ली के उत्तम नगर में चर्चित तरुण हत्याकांड के बाद प्रशासन का एक्शन लगातार तेज हो रहा है. इस मामले के आरोपी इस्माइल के अवैध मकान पर MCD ने दोबारा बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया. इससे पहले भी इलाके में बुलडोजर अभियान चल चुका है. जानिए उत्तम नगर तरुण हत्याकांड, MCD कार्रवाई और पुलिस जांच से जुड़ी हर बड़ी अपडेट.

ADVERTISEMENT

Uttam Nagar Murder Case
Uttam Nagar Murder Case
google news

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली के दिन हुए बहुचर्चित तरुण हत्याकांड में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. इस मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में आज नगर निगम की टीम ने हत्याकांड के एक आरोपी इस्माइल के घर पर फिर से हथौड़ा चलाया और अवैध रूप से बने हिस्से को जमींदोज कर दिया. प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.