'वड़ा पाव गर्ल' के रिश्ते में तूफान, जिस दुकान ने दिलाई शोहरत, उसी के लिए भिड़ गए पति-पत्नी, आधी रात को आया नया वीडियो!

दिल्ली की मशहूर 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित और उनके पति युगम गेरा के बीच का झगड़ा अब सड़कों पर आ गया है. दोनों एक-दूसरे पर धोखाधड़ी और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के गंभीर आरोप लगा रहे हैं.

ADVERTISEMENT

chandrika dixit
chandrika dixit
Google CTA

दिल्ली की चर्चित स्ट्रीट फूड विक्रेता चंद्रिका दीक्षित उर्फ ‘वड़ा पाव गर्ल’ इन दिनों अपनी प्राइवेट लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. पति युगम गेरा के साथ उनका विवाद अब सोशल मीडिया पर खुलकर सामने आ गया है. दोनों एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं, विवाद का केंद्र उनकी वड़ा पाव की दुकान व उससे जुड़ा कंट्रोल बताया जा रहा है.