विजेता दहिया पर पॉडकास्ट के बहाने किसने की मारपीट? प्रिंस गौर के वीडियो ने खोला हमले का बड़ा राज, मची सनसनी
Vijeta Dahiya Podcast Controversy: पूर्व सीजेपी प्रवक्ता विजेता दहिया पर जाफराबाद में पॉडकास्ट के बहाने बुलाकर मारपीट और धमकी देने के मामले में नया मोड़ आया है. प्रिंस गौर नाम के शख्स ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली है. आरोपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि हिंदू धर्म और देवी-देवताओं पर टिप्पणी का पूर्ण विराम वही लगाएगा.
ADVERTISEMENT

विजेता दहिया पर हमले में नया मोड़
Vijeta Dahiya Attack Case: कॉकरोच जनता पार्टी (CGP) के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया पर दिल्ली के जाफराबाद इलाके में हुए हमले के सनसनीखेज मामले में एक बड़ा मोड़ सामने आया है. पॉडकास्ट के बहाने बुलाकर मारपीट करने, बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी के आरोपों के बीच अब इस पूरे घटनाक्रम की जिम्मेदारी एक शख्स ने खुद ली है. सोशल मीडिसया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर प्रिंस गौर नाम के शख्स ने दावा किया है कि उसी ने विजेता दहिया पर हमले की शुरुआत की थी.
