कॉकरोच जनता पार्टी ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया, वीडियो वायरल होने पर बड़ा एक्शन
Vijeta Dahiya Controversy: संसद चलो मार्च के दौरान वायरल हुए वीडियो के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने अपनी प्रवक्ता विजेता दहिया पर बड़ा फैसला लिया है. पार्टी ने उन्हें प्रवक्ता पद से हटाकर सभी आधिकारिक जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया. आखिर वीडियो में क्या दिखा और विवाद कैसे बढ़ा, यहां पढ़िए पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Vijeta Dahiya News: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपने प्रवक्ता विजेता दहिया के खिलाफ सख्त कदम उठाया है. पार्टी ने उन्हें प्रवक्ता पद से हटाते हुए सभी आधिकारिक जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है. इस फैसले की जानकारी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शेयर की है. CJP ने अपने बयान में कहा कि वे अपने प्रवक्ता के इस असंवेदनशील व्यवहार की कड़ी निंदा करते हैं.
