'पढ़ा-लिखा नहीं हूं, लेकिन हक की बात जानता हूं', सोनम वांगचुक के अनशन में पहुंचे 'वायरल बॉय इरफान' ने सरकार को घेरा
Viral Boy Irfan: सोनम वांगचुक के अनशन को अब 'वायरल बॉय' मोहम्मद इरफान का भी समर्थन मिल गया है. आंदोलन स्थल पर पहुंचे इरफान ने शिक्षा व्यवस्था, मजदूरों की स्थिति, छात्रों की आत्महत्या, संविधान, मानवाधिकार और नशा मुक्त भारत जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार से कई सवाल पूछे. जानिए सोनम वांगचुक के आंदोलन में इरफान ने ऐसा क्या कहा कि उनका बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है.
ADVERTISEMENT

Viral Boy Irfan
देश के जाने-माने वैज्ञानिक और पर्यावरण एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के आंदोलन को अब जमीनी स्तर पर भी बड़ा समर्थन मिलने लगा है. अपनी बेबाक और ज्ञान से भरी बातों के लिए सोशल मीडिया पर मशहूर हुए 'वायरल बॉय' मोहम्मद इरफान (मोहम्मद अली खान) अब सोनम वांगचुक के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे हैं. बिना किसी स्कूली शिक्षा के भी संविधान और समाज के आंकड़ों पर गहरी पकड़ रखने वाले इरफान ने इस आंदोलन में पहुंचकर न सिर्फ सोनम वांगचुक की मांगों का समर्थन किया, बल्कि देश के गृह मंत्री अमित शाह से लेकर शिक्षा मंत्री तक के सामने कई तीखे सवाल और मांगें भी रखी हैं.
