Viral Video: सीएनजी भरवाने पर भड़की महिला, कैब ड्राइवर को किराया देने से किया इनकार, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

नोएडा से गुरुग्राम की राइड के दौरान सीएनजी भरवाने को लेकर एक महिला यात्री और कैब ड्राइवर के बीच विवाद हो गया, जिसमें महिला ने किराया देने से इनकार करते हुए हंगामा किया. इस घटना के बाद कंपनी ने ड्राइवर की आईडी ब्लॉक कर दी है, जिससे सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.

ADVERTISEMENT

दिल्ली वायरल वीडियो
दिल्ली वायरल वीडियो
google news

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कैब ड्राइवर और महिला पैसेंजर के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मामला नोएडा से गुरुग्राम की एक राइड का है, जहां सीएनजी भरवाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि महिला ने ड्राइवर को पैसे देने से साफ मना कर दिया और उस पर उत्पीड़न (Harassment) के आरोप लगाने शुरू कर दिए.