वोटर लिस्ट और चुनावी सुधारों को लेकर सड़कों पर उतरेंगे युवा, सौरव दास और नेहा बोरा ने दी बड़ी चेतावनी!
CJP Protest Update: वोटर लिस्ट और चुनावी सुधारों को लेकर युवा 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे. सौरव दास और नेहा बोरा ने युवाओं से दिल्ली पहुंचने की अपील करते हुए चुनाव आयोग की जवाबदेही, पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया और बड़े सिस्टम सुधारों की मांग की है. विस्तार से जानिए पूरी बात.
ADVERTISEMENT

CJP Protest Update
देश में चुनावी सुधारों, वोटर लिस्ट के मुद्दों और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता को लेकर छात्र संगठनों और युवाओं ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है. इसी कड़ी में सौरव दास और नेहा बोरा समेत कई प्रमुख युवा चेहरे एक मंच पर आए हैं और आगामी 10 अक्टूबर को देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बड़े राष्ट्रव्यापी आंदोलन की घोषणा की है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि, यह कॉल हिंदुस्तान के इतिहास में दर्ज की जाएगी, जहां तमाम वैचारिक मतभेदों और राजनीतिक बैनरों से ऊपर उठकर देश के आम नागरिक और युवा एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे.
