Delhi SIR Form Online: घर बैठे कैसे भरे ऑनलाइन SIR फॉर्म? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस
SIR Form Apply Online: अगर आप वोटर लिस्ट में अपना नाम जोड़ना, सुधार करना या वोटर आईडी से जुड़ी जानकारी अपडेट करना चाहते हैं, तो अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. चुनाव आयोग ने SIR फॉर्म की ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है. अब घर बैठे कुछ आसान स्टेप्स में पूरा काम किया जा सकता है.
ADVERTISEMENT

Delhi SIR Form Online
SIR Form Online: यदि आप वोटर लिस्ट में अपना नाम अपडेट करना चाहते हैं या फिर अपने वोटर आईडी कार्ड से जुड़ी किसी भी जानकारी में सुधार करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की है. भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सहूलियत के लिए SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन फॉर्म (Special Intensive Revision Form) की ऑनलाइन सुविधा लाइव कर दी है. अब किसी भी सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने की मजबूरी खत्म हो गई है और आप घर बैठे ही अपना काम पूरा कर सकते हैं.
