आज दोपहर 12:30 बजे सुलझेगा मुद्दा? CJP की 4 मांगें... जानिए किन शर्तों पर पहले ही झुक चुकी है सरकार

नीट (NEET) पेपर लीक विवाद और देशव्यापी प्रदर्शनों के बीच समाज सेवी सोनम वांगचुक ने सरकार के आश्वासन के बाद अपना 26 दिन का अनशन समाप्त कर दिया है. इसके साथ ही, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज दोपहर 12:30 बजे कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में केंद्रीय मंत्रियों के साथ अपनी चार सूत्रीय मांगों पर वार्ता करेगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

NEET पेपर लीक को लेकर जारी विरोध के बीच सोनम वांगचुक ने अपनी 26 दिन लंबी भूख हड़ताल खत्म कर दी है. सरकार से मिले आश्वासन के बाद उन्होंने गुरुवार रात अनशन समाप्त करने का फैसला लिया. अब सभी की नजर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्र सरकार के बीच होने वाली बातचीत पर है.