'सरकार कभी अपने से अलग राय भी सुन लिया करें'...कौन हैं जज नेहा मित्तल जिन्होंने प्रवेश वर्मा को दिया झटका?
Neha Mittal Judge News: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट की ACJM नेहा मित्तल ने बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा की आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि शिकायत खारिज कर दी. अदालत ने कहा कि भारद्वाज की सोशल मीडिया पोस्ट सवाल पूछने और सरकार की आलोचना करने के संदर्भ में थीं. जानिए पूरा मामला और कौन हैं जज नेहा मित्तल.
ADVERTISEMENT

जज नेहा मित्तल ने प्रवेश वर्मा की मानहानि वाली याचिका की खारिज
ये एक ऐसे दौर की कहानी है जब देश में सुप्रीम कोर्ट से लेकर चुनाव आयोग तक पर सरकार के दबाव में काम करने के गंभीर आरोप लग रहे हैं. विपक्ष लगातार चिल्ला रहा है कि संवैधानिक संस्थाएं पिंजरे का तोता बन चुकी हैं. ऐसे माहौल में, दिल्ली की एक निचली अदालत से न्याय की एक ऐसी गूंज सुनाई दी जिसने राजनीतिक और कोर्ट कचहरी के गलियारों को हिलाकर रख दिया है. राउज एवेन्यू कोर्ट की एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ACJM नेहा मित्तल ने एक ऐसा कड़ा फैसला सुनाया है, जिसने न सिर्फ बीजेपी के प्रभावशाली नेता और दिल्ली के डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा की हेकड़ी निकाल दी, बल्कि उन्हें लोकतंत्र का पाठ भी पढ़ा दिया. ऐसे में अब चर्चाएं तेज है कि आखिर क्या है पूरा मामला और कौन हैं जज नेहा मित्तल? विस्तार से जानिए पूरी बात.
