दिल्ली: पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जूता फेंकने वाला सुमित कौन, क्यों किया था हंगामा? सामने आई बड़ी जानकारी
Pappu Yadav News: दिल्ली में सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस उस समय हंगामे में बदल गई, जब एक युवक ने उन पर जूता फेंक दिया. आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया. पूछताछ में उसकी पहचान, कथित मकसद और चाकू मिलने के दावों ने मामले को और गंभीर बना दिया है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस जूता फेंकने वाले शख्स की पहचान हुई
Pappu Yadav Press Conference Shoe Attack: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में रविवार को हंगामा हो गया. दरअसल, पप्पू यादन ने हाल ही में संसद भवन परिसर में प्रदर्शन और अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर सफाई देने ने लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था. इस दौरान सांसद के समर्थकों और विरोधियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते यह बहस हिंसक झड़प में बदल गई और एक युवक ने सांसद पर जूता फेंक दिया. सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हरकत में आकर सांसद को सुरक्षित घेरे में ले लिया. वहीं पुलिस ने आरोपी के पकड़ लिया है और अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है.
