'आप AC में..बच्चे गोबर में' डीयू प्रिंसिपल की 'कूलिंग थ्योरी' पर डूसू अध्यक्ष रौनक खत्री का गोबर-प्रहार

Raunak Khatri Cow Dung-Attack: दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) में गोबर को लेकर बवाल मच गया है. इस बार मामला लक्ष्मीबाई कॉलेज का है, जहां डीयू छात्र संघ (डूसू) के अध्यक्ष रौनक खत्री ने प्रिंसिपल के ऑफिस में गोबर पोत दिया.

ADVERTISEMENT

Raunak Khatri
Raunak Khatri
google news

Raunak Khatri Cow Dung-Attack: दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) में गोबर को लेकर बवाल मच गया है. इस बार मामला लक्ष्मीबाई कॉलेज का है, जहां डीयू छात्र संघ (डूसू) के अध्यक्ष रौनक खत्री ने प्रिंसिपल के ऑफिस में गोबर पोत दिया. कॉलेज की प्रिंसिपल प्रत्युष वत्सला के 'गोबर थ्योरी' पर अब छात्रों का विरोध तेज हो गया है. DUSU अध्यक्ष रौनक खत्री ने प्रिंसिपल ऑफिस में गोबर पोतकर विरोध जताया.