सोशल मीडिया से अकाउंट और पोस्ट हटाने के आरोपों के बीच यूथ कांग्रेस ने मेटा को दी चेतावनी, 7 दिन का अल्टीमेटम देकर पूछे 4 बड़े सवाल

Youth Congress Meta Protest: सोशल मीडिया अकाउंट और पोस्ट हटाने के आरोपों के बीच इंडियन यूथ कांग्रेस ने मेटा को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु ने कंपनी के सामने चार बड़े सवाल रखे हैं. संगठन ने विपक्षी नेताओं, पत्रकारों और कंटेंट क्रिएटर्स के अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाने के आधार और राहुल गांधी से जुड़ी पोस्ट सीमित किए जाने पर जवाब मांगा है.

ADVERTISEMENT

Youth Congress Meta Protest
Youth Congress Meta Protest
Google CTA

इंडियन यूथ कांग्रेस ने सोशल मीडिया कंपनी मेटा (फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप की मूल कंपनी) के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए उसे 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है. जानकारी के अनुसार, बीते दिनों हैदराबाद, मुंबई और गुरुग्राम सहित कई स्थानों पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेटा के कार्यालयों के बाहर धरना-प्रदर्शन किया. इस पूरे घटनाक्रम को लेकर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु ने अपनी बात रखी और कंपनी के सामने चार प्रमुख सवाल रखे. विस्तार से जानिए पूरी बात.

क्या हैं यूथ कांग्रेस के आरोप?

उदयभानु ने आरोप लगाया कि पिछले छह-सात महीनों से विपक्षी नेताओं, पत्रकारों, कंटेंट क्रिएटर्स और अपनी बात रखने वाले युवाओं के अकाउंट्स व पोस्ट को प्रतिबंधित या हटाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कोई भी कंपनी भारत में कारोबार करती है तो उसे देश के संविधान, नियमों और कानूनों के दायरे में काम करना चाहिए, न कि किसी राजनीतिक एजेंडे या पक्षपात के तहत. उन्होंने राहुल गांधी से जुड़ी पोस्ट्स, सवाल पूछने वाले कंटेंट और जन्मदिन की शुभकामनाओं से जुड़े उदाहरणों का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी सामग्री को रोका जाना या हटाया जाना गलत है.

यूथ कांग्रेस ने मेटा से पूछे ये 4 सवाल

उदयभानु ने बताया कि संगठन की ओर से मेटा के समक्ष चार मुख्य बिंदु रखे गए हैं:

1. पिछले छह महीनों में विपक्षी नेताओं, कंटेंट क्रिएटर्स और पत्रकारों के अकाउंट्स किस आधार पर बंद किए गए?

2. राहुल गांधी से जुड़ी पोस्ट या सरकार व नेतृत्व पर सवाल उठाने वाली सामग्री को दबाने या सीमित करने की क्या वजह है?

3. कंटेंट क्रिएटर्स के अकाउंट्स बंद करने का मानदंड या आधार क्या है?

4. कंपनी देश के संविधान और नियमों के अनुरूप निष्पक्ष रूप से काम करने को लेकर क्या स्पष्टता देती है?

7 दिन बाद क्या होगा रुख?

उदयभानु ने कहा कि उनके और पार्टी के कुछ पदाधिकारियों के अकाउंट्स को लेकर भी रोक या प्रतिबंध की स्थिति सामने आई थी, जिनमें से कुछ को बाद में खोला गया, लेकिन अभी स्पष्ट जवाब का इंतजार है. उन्होंने कहा कि यदि 7 दिनों के भीतर इन सवालों पर संतोषजनक स्थिति या जवाब सामने नहीं आता है, तो यूथ कांग्रेस शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध और धरना-प्रदर्शन आगे भी जारी रखेगी.

Ramlila Maidan Protest: दिल्ली में ऑटो-टैक्सी चालकों का प्रदर्शन, जानें क्या हैं प्रमुख मांगें?