Delhi Ramleela Maidan: कैसा है दिल्ली का रामलीला मैदान, जहां अब होगा धरना-प्रदर्शन? देखें VIDEO
ADVERTISEMENT
Delhi Ramleela Maidan: दिल्ली में ट्रैफिक जाम और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को प्रदर्शन के लिए डी-नोटिफाई कर दिया है. अब इसकी जगह ऐतिहासिक रामलीला मैदान, बुरारी ग्राउंड और पूर्वी दिल्ली के सीबीडी ग्राउंड को नए आधिकारिक प्रदर्शन स्थल के रूप में नोटिफाई किया गया है.
Delhi Ramleela Maidan: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आए दिन होने वाले प्रदर्शनों और उसके कारण लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस ने एक बड़ा फैसला लिया है. पुलिस ने वीवीआईपी जोन और संसद भवन के पास स्थित जंतर-मंतर को प्रदर्शन के लिए डी-नोटिफाई कर दिया है. अब राजधानी में धरने-प्रदर्शन के लिए नई जगहों का निर्धारण किया गया है, जिसमें ऐतिहासिक रामलीला मैदान का नाम भी शामिल है. इस कदम का उद्देश्य आम जनता और यात्रियों को होने वाली असुविधा से बचाना है.
