मलबे में दबा था शख्स... बाहर निकला सिर्फ हाथ, दिल्ली में बिल्डिंग गिरने के बाद सामने आया दिल दहला देने वाला रेस्क्यू वीडियो
ADVERTISEMENT
Delhi News: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में भारी बारिश के दौरान निर्माणाधीन इमारत गिरने से अफरा-तफरी मच गई. रेस्क्यू के बीच मलबे में दबे व्यक्ति ने हाथ हिलाकर अपनी मौजूदगी का संकेत दिया. इसके बाद बचाव टीम तुरंत सक्रिय हुई. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Delhi Building Collapse Viral Video: दिल्ली में हो रही बारिश के बीच बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां रोहिणी सेक्टर-16 में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग अचानक भरभराक गिर गई. इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया. रेस्क्यू के दौरान मलबे में दबे एक व्यक्ति अंदर से हाथ हिलालकर टीम को अपने अंदर फंसे हाेने की संकेत दिया. मलबे में फंसा शख्स सिर्फ अपना हाथ ही बाहर निकाल पा रहा था. व्यक्ति का पता चलते ही रेस्क्यू टीम तुरंत एक्टिव हुई और उसे निकालने की कोशिश में जुटी गई. इस दौरार फायर विभाग का एक कर्मचारी मलबे में फंसे व्यक्ति को लगातार हिम्मत देता दिख रहा. इस घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है.
