जंतर-मंतर पर ठेला लगाने वाले इरफान की कहानी, बोले- '500 रुपए की मजदूरी में सम्मान से जिंदगी कैसे जिए मजदूर?'
ADVERTISEMENT
दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी छात्र आंदोलन के बीच एक रेहड़ी लगाने वाले 35 वर्षीय मोहम्मद इरफान की कहानी चर्चा में है. कभी स्कूल न जाने वाले इरफान गूगल वॉइस सर्च के जरिए देश-दुनिया की जानकारी हासिल करते हैं.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए CJP प्रोटेस्ट के बीच मोहम्मद इरफान की कहानी चर्चा में आ गई है. इरफान किसी छात्र संगठन या राजनीतिक दल से नहीं जुड़े हैं. वह दिल्ली की एक झुग्गी बस्ती में रहते हैं और ठेला लगाकर अपना गुजारा करते हैं. हमारे सहयोगी चैनल द लल्लनटॉप ने इरफान से बातचीत की है.जो अब खूब वायरल है. आज हम आपको इरफान की पूरी कहानी बताने जा रहे हैं.
