जंतर-मंतर पर आंदोलन समाप्त होने के बाद क्या अब भी तैनात है पुलिस? जानिए क्या है ताजा स्थिति! देखें ग्राउंड रिपोर्ट
ADVERTISEMENT
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ ही जंतर-मंतर पर चल रहा आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया. इस बीच अब रविवार सुबह प्रदर्शन स्थल पर इंडिया टुडे के रिपोर्टर पहुंचे. उन्हें यहां का नजारा बदल हुआ नजर आया.
Jantar Mantar Protest: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद राजधानी दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया. इस बीच अब रविवार सुबह इंडिया टुडे के रिपोर्टर मौके पर पहुंचे तो वहां का नजारा पूरी तरह बदला हुआ नजर आया. बीते करीब 20 तारीख से बंद पड़ा टॉलस्टॉय मार्ग अब आम जनता और वाहनों की आवाजाही के लिए दोबारा खोल दिया गया है.
