दिल्ली की सड़कों पर क्या-क्या करते हैं मनचले...दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज की लड़कियों ने सब बताया
ADVERTISEMENT
दिल्ली के कालकाजी में नाबालिग से रेप के बाद लेडी श्रीराम (LSR) कॉलेज की छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया. छात्राओं का कहना है कि वे कैंपस के अंदर सुरक्षित हैं, लेकिन बाहर रोजाना छेड़छाड़ और पीछा करने जैसी घटनाओं का सामना करती हैं.
दिल्ली के कालकाजी में 17 साल की नाबालिग से रेप की घटना के बाद लेडी श्रीराम (LSR) कॉलेज की छात्राओं ने कड़ा विरोध जताया है. सुरक्षा और मानसिक तनाव को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने स्टूडेंट यूनियन के सुझाव पर एक दिन की ऑनलाइन क्लास का फैसला लिया.
