Rahul Gandhi Video: राहुल गांधी को घसीटती पुलिस! PM आवास के बाहर धरने का हाई-वोल्टेज वीडियो हुआ वायरल

ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi Viral Video: दिल्ली में CJP आंदोलन के दूसरे दिन प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस के धरने के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानिए विपक्ष की 5 प्रमुख मांगें, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के साथ हुई बातचीत, वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी.

Google CTA

सीजेपी (CJP) के आंदोलन के दूसरे दिन देश की राजधानी दिल्ली में एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला. शाम होते-होते राजनीतिक सरगर्मी तब चरम पर पहुंच गई, जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अचानक प्रधानमंत्री आवास (7, लोक कल्याण मार्ग) के बाहर एकत्र हो गए और वहीं सड़क पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए. अचानक धरना स्थल पर पहुंचने के कुछ देर बाद ही वहां पर दिल्ली पुलिस के जवान पहुंचे, जहां कई कांग्रेस नेताओं को डिटेन किया गया. धीरे-धीरे मामला बढ़ने के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को भी डिटेन किया गया. इसी बीच राहुल गांधी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.