शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होते ही जंतर-मंतर पर जबरदस्त सेलिब्रेशन, वीडियो आया

ADVERTISEMENT

NEET-UG परीक्षा विवाद और छात्र प्रदर्शनों के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे पत्र में उन्होंने कहा कि वह छात्रों के भविष्य को राजनीतिक और कानूनी विवादों से दूर रखना चाहते हैं. 20 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों की निष्पक्ष परीक्षा उनकी प्राथमिकता थी.

Google CTA

देश में NEET-UG परीक्षा को लेकर बने तनावपूर्ण माहौल और जंतर-मंतर पर जारी छात्र प्रदर्शनों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है. इस फैसले की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा की और पद छोड़ने की वजह भी खुलकर बताई.