धौलपुर: 30 वर्षीय विवाहिता के बंधे थे पैर, शव तालाब में तैरते मिला
Woman’s dead body found in Dholpur: राजस्थान के धौलपुर (Dholpur news) के एक तालाब में 30 साल की विवाहिता का शव मिला है. शव के दोनों पैर बनियान ये बंधे हुए हैं. पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है. गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर पुलिस ने अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. […]
ADVERTISEMENT

Woman’s dead body found in Dholpur: राजस्थान के धौलपुर (Dholpur news) के एक तालाब में 30 साल की विवाहिता का शव मिला है. शव के दोनों पैर बनियान ये बंधे हुए हैं. पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है. गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर पुलिस ने अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है.
राजस्थान के धौलपुर जिले के बाड़ी उपखंड से होकर गुजर रहे एनएच ग्यारह बी के पास निभी ताल में करीब 30 वर्षीय विवाहित महिला की डेड बॉडी मिली है. महिला के पैर बंधे हुए हैं. शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने घटना की सूचना बसईडांग थाना पुलिस को दी.
घटनास्थल पर बाड़ी सीओ के साथ बसईडांग थाना एसएचओ मौके पर पहुंचे. मोबाइल इन्वेस्टिगेशन टीम पहुंची. पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से डेड बॉडी को रेस्क्यू बाड़ी राजकीय सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है.
पुलिस ने बताया कि महिला की गुरुवार रात को ही हत्या कर उसकी लाश बांधकर निभी के ताल में फेंका गया लगता है. डेड बॉडी की पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस ने मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया है.
