दिग्विजय सिंह ने बताए भाजपा के 3 गुट, कहा- भाजपा का उद्देश्य ‘धन सेवा’ है जन सेवा नहीं

Digvijaya Singh: दीपक जोशी के भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने के बाद से ही कांग्रेस भाजपा को घेरती हुई दिखाई दे रही है. अब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इसे लेकर तंज कसा है. दिग्विजय सिंह ने भाजपा को तीन गुटों वाली पार्टी बताया है. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा का उद्देश्य […]

ADVERTISEMENT

Digvijay Singh's taunt on BJP: "All the kings and emperors have been sold in their government"
Digvijay Singh's taunt on BJP: "All the kings and emperors have been sold in their government"
Google CTA

Digvijaya Singh: दीपक जोशी के भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने के बाद से ही कांग्रेस भाजपा को घेरती हुई दिखाई दे रही है. अब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इसे लेकर तंज कसा है. दिग्विजय सिंह ने भाजपा को तीन गुटों वाली पार्टी बताया है. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा का उद्देश्य “धन सेवा” है जन सेवा नहीं है.

चुनावी साल में भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं की नाराजगी निकलकर सामने आ रही है. हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी ने भाजपा छोड़ कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी. दीपक जोशी ने इससे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान पर कई आरोप लगाए थे. वहीं पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी के भी असंतुष्ट होने की खबरें हैं.

शिवराज, महाराज और नाराज
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि भाजपा के तीन गुट हैं. शिवराज भाजपा(यानी कि शिवराज सिंह चौहान का गुट), महाराज भाजपा (यानी की सिंधिया और उनके समर्थकों का गुट) तीसरा नाराज भाजपा (इससे दिग्विजय सिंह का मतलब पार्टी से असंतुष्ट चल रहे नेताओं से है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि नाराज भाजपा ने ईमानदारी से भाजपा की सेवा की और बदले में उन्हें क्या मिला?


मालम माल हुई भाजपा
दिग्विजय सिंह ने तंज कसते हुए आगे लिखा कि 20 साल में शिवराज भाजपा मालम माल हो गई, 3 साल में महाराज भाजापा मालम माल हो गई. उन्होंने आगे लिखा “नाराज भाजपा- जिसने अपना खून पसीना बहा कर पहले दो भाजपा को सत्ता सौंपी. लेकिन उन्हें धन सेवा से दूर रखा, केवल आदर्श का पाठ पढ़ाते रहे. वे ईमानदारी से भाजपा की सेवा करते रहे और नतीजा क्या निकला.” दिग्विजय सिंह कहा कि आप स्वयं अपने आस-पास तीनों वर्गों के भाजपाई नेताओं उनके बच्चों व उनके परिवारों को देख लें. इससे उनका इशारा दीपक जोशी की तरफ भी था.

ये भी पढ़ें: बीजेपी के कद्दावर नेता हिम्मत कोठारी को सीएम शिवराज ने बुलाया मिलने, दीपक जोशी के बाद चल रहे हैं असंतुष्ट