बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! प्रदेश में 3000 से अधिक असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर होगी सीधी भर्ती

बिहार के विश्वविद्यालयों में खाली पड़े असिस्टेंट प्रोफेसर के 3000 से अधिक पदों पर जल्द भर्ती होने वाली है. इस भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और बैकलॉग खत्म करने के लिए विभाग ने सभी कुलपतियों से रिक्तियों की ताजा सूची मांगी है, जिससे नई अधियाचना जल्द भेजी जा सके.

ADVERTISEMENT

 Bihar Assistant Professor Recruitment 2025
Bihar Assistant Professor Recruitment 2025
google news

Bihar Assistant Professor Recruitment: बिहार सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शैक्षणिक सुधारों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के खाली पड़े 3000 से अधिक पदों के लिए जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है. बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि पूर्व में आयोग ने लगभग 2900 सफल उम्मीदवारों की लिस्ट भेजी थी. इनको विभाग ने पहले ही मंजूरी दे दी है. उन्होंने कहा कि अब बाकी के बचे हुए पदों को भरने की तैयारी है.